बिहार कन्या उत्थान योजना 2026: सभी छात्राओं को मिलेंगे 50000 रुपए, ऐसे करें आवेदन

Ashwini Arya Published on July 11, 2026
Add as a preferred
source on Google
Bihar Kanya Utthan Yojana

बिहार राज्य की निवासी ऐसी छात्राएं जिन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई को कंप्लीट कर लिया है उन सभी के लिए राज्य सरकार तथा उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से बिहार कन्या उत्थान योजना को शुरू करवाया गया है।

इस योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा पूरी कर चुकी राज्य की करीब डेढ़ लाख छात्राओं के लिए तक इस बार 50-50 हजार रुपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान करवाई जाएगी जो उनके लिए उच्च शिक्षा के प्रोत्साहन हेतु काफी फायदेमंद साबित है।

जानकारी के मुताबिक बिहार कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत दिसंबर 2025 के बीच में सभी महाविद्यालय की पात्र छात्राओं का डाटा सत्यापित करवाया जा चुका है इसी डेटाबेस के आधार पर इन छात्राओं के लिए लाभ देने हेतु चयनित किया जाएगा।

बिहार कन्या उत्थान योजना 2026

बिहार कन्या उत्थान योजना विशेष तौर पर मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में चलाई जा रही है जिसके तहत इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा वित्त विभाग भेज दिया गया है। प्रस्ताव स्वीकृति के जल्द बाद ही बिहार राज्य की ग्रेजुएट लड़कियों की खाते में यह राशि भेजी जाएगी।

अगर आप भी ऐसे ही छात्राओं में से एक हैं जिन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई हाल ही में पूरी की है तथा बिहार कन्या उत्थान योजना के बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं तो ऐसे में आज आपके लिए हमारे द्वारा उपलब्ध करवाए गए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए।

बिहार कन्या उत्थान योजना के लिए पात्रता मापदंड

बिहार कन्या उत्थान योजना में निर्धारित किए गए कुछ बेसिक पात्रता मापदंड नीचे दिए गए हैं –

  • इस योजना का लाभ केवल बिहार राज्य की मूल निवासी छात्राएं ही ले सकेंगी।
  • उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई को बिहार में ही स्थित यूनिवर्सिटी से पूरा किया हो।
  • स्नातक की सभी कक्षा या फिर सेमेस्टर में उनके अंक संतुष्टि जनक होने जरूरी है।
  • छात्राओं के सत्यापन में किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि नहीं होनी चाहिए।

योजना में इस प्रकार मिलेगी वित्तीय सहायता

बिहार कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा निदेशक प्रो एनके अग्रवाल जी के द्वारा सूचना देते हुए बताया गया है कि वित्त विभाग के द्वारा वित्तीय प्रोत्साहन राशि के लिए अंतिम तैयारी करवाई जा रही है जिसके साथ अब जल्द ही उनके खातों में ₹50000 तक की यह राशि भेज दी जाएगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सभी चयनित छात्राओं के खातों में यह पैसा विशेष प्रक्रिया यानी डीबीटी के माध्यम से सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर करवाया जाने वाला है जिसके तहत वे आसानी से इस राशि को अपने पास प्राप्त कर पाएंगी।

Ladki Bahin Yojana e-KYC: लड़की बहिन योजना ई-केवाईसी ऑनलाइन अपडेट होना शुरू

Bihar Kanya Utthan Yojana Stage-Wise Benefit List

StageFinancial Assistance
जन्म के समय (सरकारी अस्पताल में जन्म)₹2,000
1 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर₹2,000
2 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर₹2,000
कक्षा 1 में प्रवेश पर₹600
कक्षा 7 में प्रवेश पर₹1,000
कक्षा 10 उत्तीर्ण करने पर₹10,000
कक्षा 12 उत्तीर्ण करने पर₹10,000
स्नातक (Graduation) पूर्ण करने पर₹50,000
Total Amount₹77,600

बिहार कन्या उत्थान योजना के लाभ

बिहार कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत छात्राओं के लिए निम्न लाभ होंगे –

  • इस योजना के अंतर्गत मिली प्रोत्साहन राशि से वह अपने उच्च शिक्षा के बाद आगे की पढ़ाई एवं खर्चों की प्रयोजना बना सकेंगी।
  • छात्राओं के लिए वित्तीय रूप से मजबूत बनने में भी काफी अच्छा मार्गदर्शन मिल सकेगा।
  • बिहार राज्य में लड़कियों की उच्च शिक्षा के प्रति लोगों के मन में सकारात्मकता आ सकेगी।
  • यह योजना उच्च शिक्षा पूरी कर चुकी लड़कियों के लिए प्रोत्साहन देने में काफी कारगर है।

Bihar Kanya Utthan Yojana Payment Details

Payment ModeDetailsStatus
Transfer MethodDBTOnline
Bank Accountआधार लिंक होना चाहिएMandatory
Chargesकोई शुल्क नहींFree
Amount₹50,000Fixed

बिहार कन्या उत्थान योजना के सत्यापन में त्रुटि

ऐसी जानकारी मिली है कि बिहार कन्या उत्थान योजना की जांच के दौरान कुछ पात्र छात्रों के आवेदन तथा अन्य जानकारी की सत्यापन में तकनीकी त्रुटि पाई गई है जिसके अंतर्गत उनके लिए लाभ मिलने में काफी परेशानियां होने वाली है।

हालांकि उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा संबंधित महाविद्यालयो के लिए स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि वे उनके डाटा में ऑनलाइन सुधार शीघ्रता के साथ करवाए ताकि कोई भी छात्र संबंधित लाभ से वंचित न रह सके।

बिहार कन्या उत्थान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?

बिहार कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत अपने आवेदन की स्थिति को चेक करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है –

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की आवश्यकता होगी।
  • वेबसाइट ओपन हो जाती है तो होम पेज में योजना का ऑप्शन मिलेगा जिसे सेलेक्ट करते हुए आगे बढ़े।
  • अब आगे आपके लिए रिपोर्ट सेक्शन मिलेगा जिसमें इंटर करते हुए स्टूडेंट ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद व्यू एप्लीकेशन स्टेटस की लिंक मिलेगी जिसे क्लिक करते हुए आगे जाना होगा।
  • अब स्क्रीन में मांगे गए सभी अनिवार्य विवरण को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • अंत में सर्च वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देते हैं तो आपका एप्लीकेशन स्टेटस स्क्रीन पर खुल जाएगा।

FAQs

बिहार कन्या उत्थान योजना का पैसा कब तक मिलेगा?

चयनित छात्राओं के लिए बिहार कन्या उत्थान योजना का पैसा संभावित अगस्त या फिर सितंबर 2026 तक दिया जा सकता है।

इस बार बिहार कन्या उत्थान योजना में कितनी लड़कियां लाभार्थी होगी?

इस बार बिहार कन्या उत्थान योजना में डेढ़ लाख लड़कियों के लिए तक वित्तीय राशि से लाभार्थी किया जाने वाला है।

बिहार कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य क्या है?

बिहार कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य स्नातक पास कर चुकी लड़कियों के लिए प्रोत्साहन देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।

Leave a Comment

Sach Tak News

Sach Tak News एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ पाठकों को देश-दुनिया की ताजा खबरें, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार, कारोबार और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी जानकारी सरल और स्पष्ट हिंदी में उपलब्ध कराई जाती है।

संपर्क जानकारी

  • contact[at]sachtaknews.com

सहायता केवल वेबसाइट सामग्री, लेखों और जानकारी से संबंधित प्रश्नों के लिए उपलब्ध है।

© 2026 SachTakNews.com | All Rights Reserved