बिहार राज्य में इस साल पंचायत चुनाव अक्टूबर- नवंबर में होने वाले थे लेकिन अब इसमें बदलाव हो गया है। दरअसल सरकार ने पंचायत चुनाव को आने वाले एक साल तक के लिए टाल दिया है। तो अब चुनाव आगामी वर्ष के जुलाई- अगस्त के महीने में होने की उम्मीद है।
मिली जानकारी के अनुसार सरकार त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं का परिसीमन नए सिरे से करेगी। इस तरह से इसमें पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद जैसे क्षेत्र सम्मिलित हैं। बिहार के सभी क्षेत्रों का परिसीमन साल 2011 की जनसंख्या के अनुसार किया जाएगा।
दरअसल बिहार राज्य में लगभग 36 सालों से पंचायत का परिसीमन नहीं किया गया है। तो यही कारण है कि सरकार द्वारा इस परिसीमन के माध्यम से आबादी के मुताबिक संतुलित प्रतिनिधित्व बनाना है। ऐसा करने से बिहार की पंचायत में सामाजिक एकरूपता के साथ-साथ भौगोलिक समानता आएगी।
परिसीमन और कमीशन के कारण अप्रैल 2027 तक बढ़ा शेड्यूल
बिहार राज्य में जो पंचायत चुनाव एक साल आगे बढ़ाए गए हैं इसके पीछे कई प्रकार की तकनीकी प्रक्रियाएं शामिल हैं। इसके तहत अप्रैल 2027 तक सरकार ने नए पंचायत परिसीमन को चलाने का फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 3 महीने में पिछड़े वर्गों पर डेडीकेटेड कमीशन अपनी एक रिपोर्ट तैयार करेगा और सरकार को सौंपेगा।
तो इन सभी प्रक्रियाओं में समय लगेगा जिसके कारण बिहार के पंचायत चुनाव एक साल आगे कर दिए गए हैं। इन सब में राहत की बात यह है कि इस दौरान पंचायत के विकास से संबंधित कोई भी काम प्रभावित नहीं होगा। वर्तमान प्रतिनिधि वर्ष 2021 के मॉडल के मुताबिक आने वाले 9-10 महीने तक पंचायत को चलाते रहेंगें।
नई सरकार के गठन में होगी देरी
बिहार में चुनाव को एक वर्ष के लिए टाल दिया गया है जिसकी वजह से नई सरकार के बनने में देरी होगी। तो जो वर्तमान प्रतिनिधि हैं वही आने वाले 9 से 10 महीने तक पंचायत सरकार का काम संभालेंगें। इसका यह फायदा होगा कि पुराने प्रतिनिधियों के कार्यभार को संभालने की वजह से पंचायत के विकासशील कामों में रुकावट नहीं होगी।
बिहार कन्या उत्थान योजना 2026: सभी छात्राओं को मिलेंगे 50000 रुपए, ऐसे करें आवेदन
नया परिसीमन होगा 2011 की जनसंख्या के आधार पर
अगले साल 2027 के अगस्त से अप्रैल तक के महीनों के बीच में बिहार की पंचायतों का नया परिसीमन का कार्य पूरा होगा। तो सरकार द्वारा 2011 की जनसंख्या के आधार पर पंचायत की सीमाएं और वार्ड को फिर से तय किया जाएगा।
इसका यह फायदा होगा कि आबादी के मुताबिक बिहार राज्य में सामाजिक एकरूपता और संतुलित प्रतिनिधित्व मजबूत होगा। इसलिए बिहार में परिसीमन और दूसरे तकनीकी कारणों की वजह से अब पंचायत चुनाव अगले साल करवाए जा सकते हैं। चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का ऐसा कहना है कि सरकार समय पर ही पंचायत चुनाव को करवाना चाहती थी लेकिन अब परिसीमन की वजह से इसमें देरी हो रही है।
सरकार अगस्त के महीने से करेगी परिसीमन की शुरुआत
बिहार राज्य सरकार की तरफ से परिसीमन की प्रक्रिया को इस साल अगस्त के महीने से शुरू किया जाएगा। इसमें काफी लंबा समय लग जाएगा जिसके कारण अप्रैल 2027 तक परिसीमन का कार्य पूरा हो पाएगा। परिसीमन के अंतर्गत जो पिछड़े वर्ग हैं इनकी भागीदारी को सुनिश्चित किया जाएगा इसके लिए एक डेडीकेटेड कमीशन भी बनाया जाएगा।
इस तरह से डेडीकेटेड कमीशन की तरफ से दो से तीन महीने में रिपोर्ट तैयार करके सरकार को दी जाएगी। जब सरकार को रिपोर्ट मिल जाएगी फिर इसके बाद ही चुनाव की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। क्योंकि चुनाव अब टल गए हैं इसलिए अब चुनाव होने तक वर्तमान समय के पंचायत प्रतिनिधि ही काम को चलाएंगे।
एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि साल 2021 में जब बिहार में पंचायती चुनाव होने वाले थे तो तब कोरोना की वजह से इन्हें संपन्न नहीं करवाया जा सका था। उस समय कामकाज करने के लिए सरकार ने परामर्शी समिति का गठन किया था। बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तब पंचायती राज मंत्री के पद पर कार्यरत थे।






