ट्रैक्टर मालिकों के लिए नए नियम, RC रिन्यूअल में बड़ी राहत

राजस्थान राज्य के ऐसे व्यक्ति जो कृषि या फिर व्यवसाय क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं तथा उनके पास ट्रैक्टर है तो ऐसे में उनके लिए हाल ही में राजस्थान राज्य सरकार तथा परिवहन सड़क सुरक्षा विभाग की तरफ से लागू किए गए नए नियम एवं निर्णय के बारे में जान लेना चाहिए।

जैसा कि आपको ज्ञात है कि ट्रैक्टर एवं ट्रॉली मुख्य तौर पर कृषि कार्यों के लिए उपयोग में लिए जाते हैं परंतु अधिकांश व्यवसायिक व्यक्ति अपने व्यवसाय संबंधी कार्यों में इनका इस्तेमाल करते हैं।

ऐसे में सड़क परिवहन सुरक्षा विभाग के द्वारा कृषक वर्ग के ट्रैक्टरों के मालिकों के लिए काफी छूट दी गई है और ऐसे व्यक्ति जो व्यवसाय क्षेत्र में ट्रैक्टर एवं ट्रॉली का उपयोग करते हैं उन सभी के लिए इन नियमों को सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

ट्रैक्टर मालिकों के लिए नए नियम

राजस्थान में ट्रैक्टर मालिकों के लिए नए नियम दरअसल रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र के नवीनीकरण के संदर्भ में बनाए गए हैं जिसके अंतर्गत कृषको के लिए अपने रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र के नवीनीकरण में देरी होने वाली फीस में काफी छूट दी जाएगी।

इसके अलावा हम व्यावसायिक क्षेत्र में उपयोग होने वाले ट्रैक्टर ट्राली के मालिकों की बात करें तो उनके लिए इस छूट के नियम कुछ अलग प्रकार से होंगे। आईए आज हम इस आर्टिकल में इन नियमों के बारे में संक्षिप्त में जानकारी देते हैं।

ट्रैक्टर RC नवीनीकरण में छूट का विवरण

कृषक वर्ग के ऐसे व्यक्ति जो अपने किसी भी काम की वजह से समय पर आरसी नवीनीकरण नहीं करवा पाए हैं तथा एक वर्ष तक लेट हो चुके हैं उन सभी के लिए ₹500 प्रतिमाह की दर से ही अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि यह शुल्क अधिकतम ₹2500 तक ही सीमित रहेगा।

वहीं अगर ऐसे किसान जो अपने रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र के नवीनीकरण में एक वर्ष से अधिक देरी करते हैं तो उनके लिए तब भी ₹5000 प्रति वर्ष तक का ही अतिरिक्त शुल्क भुगतान करना होगा। तय की गई यह सीमा ट्रैक्टर धारक किसानों के लिए काफी सुविधाजनक है।

अगर आपके पास ट्रैक्टर है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। राजस्थान सरकार ने नए नियम लागू किए हैं। किसानों को RC नवीनीकरण में राहत मिलेगी, जबकि कमर्शियल ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाने वालों को नए नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

कमर्शियल ट्रैक्टर ट्राली के लिए लागू किए गए नियमों का विवरण

कई बार ऐसा होता है कि लोगों के द्वारा ट्रैक्टर ट्राली कृषि कार्यों के लिए ही खरीदे और पंजीकृत करवाए जाते हैं परंतु उनका उपयोग अधिकतम व्यवसाय क्षेत्र के कार्यों में जैसे ईट ,गिट्टी ,रेत, खनिज इत्यादि ढोने के लिए किया जाता है इसे रोकने के लिए अब कमर्शियल ट्रैक्टर ट्राली के लिए अलग से नियम जारी कर दिए गए है।

नए निर्देशों के अनुसार यदि किसी पंजीकृत ट्रैक्टर ट्राली का उपयोग व्यवसाय गतिविधियों के कार्यों में किया जाता है तो उनके लिए नया कमर्शियल रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक होगा इसके अलावा ऐसे वाहनों के लिए अलग चेचिस तथा रजिस्ट्रेशन नंबर भी जारी किए जाएंगे।

कमर्शियल ट्रैक्टर ट्राली के मालिकों के लिए आवश्यक दस्तावेज

व्यवसाय गतिविधियों में उपयोग किए जाने वाले कमर्शियल ट्रैक्टर ट्राली के मालिकों के लिए वैधता के रूप में अपने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी अपने पास सुरक्षित रखना काफी जरूरी होंगे जो उनके लिए प्रामाणिकता के रूप में महत्वपूर्ण है –

  • रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र
  • फिटनेस प्रमाण पत्र
  • कमर्शियल बीमा
  • प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र
  • वैध ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि।

राजस्थान राज्य के ऐसे ट्रैक्टर मालिक जो कमर्शियल गतिविधियों के बावजूद भी नियमों का पालन नहीं करते हैं उन सभी के खिलाफ विशेष कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है जिसके जिम्मेदार भी स्वयं होंगे।

इन पांच जिलों में शुरू होगा विशेष अभियान

राजस्थान सड़क परिवहन सुरक्षा विभाग की तरफ से ट्रैक्टर मालिकों के लिए जारी किए गए नए नियमों का विशेष अभियान मुख्य तौर पर इन पांच जिलों (धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा और बूंदी) में शुरू करवाया जाने वाला है।

इन नए नियमों के क्रियान्वयन हेतु परिवहन विभाग तथा पुलिस विभाग के द्वारा पूर्ण समर्थन दिया जाएगा इसके अलावा धीरे-धीरे यह राजस्थान राज्य के सभी जिलों में विस्तृत करवाए जाएंगे।

FAQs

ट्रैक्टर ट्राली के लिए नए नियम जारी करने का उद्देश्य क्या है?

राजस्थान राज्य सरकार की तरफ से ट्रैक्टर ट्राली के लिए नए नियम जारी करवाए जाने का उद्देश्य किसानों के लिए सहूलियत देने के साथ-साथ व्यावसायिक परिवहन में नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है।

आरसी नवीनीकरण के लिए टैक्स छूट कब तक है?

किसान ट्रैक्टर मालिकों के लिए आरसी नवीनीकरण में अतिरिक्त शुल्क की छूट 30 सितंबर 2026 तक के लिए लागू है।

दो पहिया वाहनों के लिए आरसी रिन्यू अतिरिक्त शुल्क क्या है?

दो पहिया वाहनों के लिए आरसी रिन्यू अतिरिक्त शुल्क अधिकतम ₹1000 तय है।

Leave a Comment