यूपी मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना 2026: पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

Ashwini Arya Published on October 19, 2026
Add as a preferred
source on Google
यूपी मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना

उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के शासनकाल में किसानों के हित संवर्धन हेतु कई प्रकार की महत्वाकांक्षी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाया गया है जिससे किसानों के लिए काफी फायदा हो पाया है। इसी क्रम में राज्य सरकार की तरफ से एक और नई योजना शुरू की गई जिसका नाम यूपी मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना है।

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एक प्रकार की ऋण योजना है जिसके अंतर्गत राज्य के छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए बेहद ही कम ब्याज दरों पर कृषि कार्य तथा अन्य विभिन्न गतिविधियों हेतु सरकारी ऋण प्रदान करवाया जाता है।

संक्षेप में: उत्तर प्रदेश में कृषक समृद्धि योजना 23 सितंबर 2026 को शुरू की गई है जिसमे पात्र और जरूरतमंद किसानों के लिए 6 लाख रुपए तक का लोन सस्ती ब्याज सब्सिडी के साथ लम्बी अवधि के लिए प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत लोन के लिए ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यूपी मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना 2026

ऐसे किसान जो अपनी कृषि की छोटी-मोटी जरूरतो के लिए साहूकारों से लंबी ब्याज दरों के आधार पर ऋण लेते हैं उन सभी के लिए अब इस परेशानी से मुक्ति मिलने वाली है क्योंकि मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना अब उनके लिए आसान तरीके से ऋण प्रदान करवाएगी। आईए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य की इस विशेष योजना के बारे में पूरी जानकारी समझते हैं।

UP Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana

विभाग का नामउत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक लिमिटेड
योजना का नाममुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना 2026
योजना की शुरुआत23 सितंबर 2026
मुख्य उद्देश्यखेती व सहायक कार्यों के लिए सस्ता ऋण प्रदान करना
लाभार्थीराज्य के छोटे और गरीब किसान
लोन लिमिटअधिकतम ₹6,00,000
सरकारी सब्सिडी5% की ब्याज सब्सिडी
CategoryYojana
आधिकारिक वेब पोर्टलmksyldb.in

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के लिए दस्तावेज

  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • कृषि संबंधित दस्तावेज
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर इत्यादि।

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के लिए पात्रता मापदंड

  • ऐसे किसान जो उत्तर प्रदेश के ही स्थाई निवासी है वे इस योजना की पात्रता रखते हैं।
  • किसान की आयु 18 वर्ष से ऊपर की हो तथा उसके नाम पर कृषि करने योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • किसानों के लिए यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड द्वारा निर्धारित ऋण स्वीकृति और नियमों की शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा।
  • योजना के अंतर्गत मुख्य तौर पर सीमांत और लघु किसानों के लिए ही प्राथमिकता दी जा रही है।
  • अधिक संपत्ति या फिर आयकर दाता किसान इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में ऋण/ ब्याज डिटेल

ऋण से जुड़ी जानकारीविवरण
अधिकतम ऋण राशि₹6 लाख तक
कम ऋण का विकल्पजरूरत के अनुसार ₹6 लाख से कम लोन भी ले सकते हैं
पहले की वार्षिक ब्याज दर11%
संशोधित वार्षिक ब्याज दर6%

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के फायदे

  • मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत किसानों को ₹6 लाख तक का ऋण आसानी से दिया जाता है।
  • किसान अपनी आय के अनुसार लंबे समय में अपना लोन चुका सकते हैं।
  • इस योजना के तहत ऋण पर 6% वार्षिक ब्याज दर लागू की गई है।
  • सरकार किसानों को ब्याज पर 5% तक की सब्सिडी देती है।
  • किसानों को महंगी ब्याज दरों पर साहूकारों से कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यूपी मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के द्वारा किसानों को खेती से जुड़े खर्चों के लिए लोन की सुविधा दी जाती है। सरकारी आदेश के तहत सहकारी ग्राम विकास बैंक की 332 शाखाएं इस योजना के माध्यम से किसानों को ऋण उपलब्ध कराती हैं। इसका मकसद किसानों को कृषि कार्यों के आर्थिक मदद देना और महंगे ब्याज वाले कर्ज से राहत दिलाना है।

यूपी मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन कर सकते है जिसकी पूरी डिटेल नीचे क्रमबद्ध दी गई है-

योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले संबंधित बैंक कार्यालय में जाना होगा।
  • यहां पर योजना से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी लेते हुए फार्म प्राप्त करें।
  • फार्म में सही-सही जानकारी को भरें और साथ में अपने अनिवार्य दस्तावेज जोड़े।
  • इसके बाद दस्तावेज और फॉर्म को शाखा में जमा कर दें अंततः आवेदन हो जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन

  • यूपी मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में ऑनलाइन आवेदन https://mksyldb.in/ करना है तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज में ऋण आवेदन वाला ऑप्शन मिलेगा जिसे क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आगे जाते हुए अपना मोबाइल नंबर और अन्य मांगी है जानकारी को दर्ज करें।
  • अब ऑनलाइन कृषक समृद्धि योजना का फॉर्म भरना होगा।
  • अपनी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें और सबमिट कर दें।

FAQs

कृषक समृद्धि योजना में में ब्याज सब्सिडी किसे मिलेगी?

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत सब्सिडी का लाभ केवल उन किसानों के लिए ही दिया जाता है जो अपनी किस्तों को क्रम अनुसार समय पर जमा करते हैं।

कृषक समृद्धि योजना में आवेदन के कितने समय बाद लोन मिलेगा?

यूपी मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में आवेदन के बाद 20 दिन या फिर अधिकतम 1 महीने के भीतर कार्रवाई के आधार पर लोन प्रदान किया जाएगा।

इस में लोन चुकाने के लिए कितना समय मिलेगा?

उत्तर प्रदेश कृषक समृद्धि योजना से मिलने वाले लोन को आप 3 वर्ष से लेकर 15 वर्ष के बीच चुका सकते हैं।

Leave a Comment

Sach Tak News

Sach Tak News एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ पाठकों को देश-दुनिया की ताजा खबरें, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार, कारोबार और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी जानकारी सरल और स्पष्ट हिंदी में उपलब्ध कराई जाती है।

संपर्क जानकारी

  • contact[at]sachtaknews.com

सहायता केवल वेबसाइट सामग्री, लेखों और जानकारी से संबंधित प्रश्नों के लिए उपलब्ध है।

© 2026 SachTakNews.com | All Rights Reserved